विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

रक्षाबंधन पर मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश अरमान पुलिस मुठभेड़ में घायल

उरई पुलिस मुठभेड़ मामले की जानकारी देते ASP डॉ. ईशान सोनी

उरई के फैक्ट्री एरिया में चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; छीना हुआ मंगलसूत्र, बाइक और अवैध तमंचा बरामद।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में पुलिस और रक्षाबंधन पर महिला से कथित छिनैती करने वाले बदमाश अरमान के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया।


पुलिस के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन अरमान एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था। घटना के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, जिस दौरान मुठभेड़ की स्थिति बनी।


कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, छीना हुआ मंगलसूत्र, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता अर्चना ने भी पुलिस कार्रवाई के बाद अपना छीना हुआ मंगलसूत्र बरामद होने की पुष्टि की है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन पर मंगलसूत्र छिनैती की घटना बताती पीड़िता अर्चना
रक्षाबंधन पर मंगलसूत्र छिनैती की घटना बताती पीड़िता अर्चना
उरई के फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ स्थल पर बरामद घटना में इस्तेमाल बाइक
उरई के फैक्ट्री एरिया में मुठभेड़ स्थल पर बरामद घटना में इस्तेमाल बाइक

About The Author

Leave a Reply