कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया, अचानक अटैक पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुटखा खाने के बाद अचानक बेहोश हुए एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने जैसे ही गुटखा खाया, वह अचानक अहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उसे इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा ले जाया गया।
सीएचसी कदौरा में मौजूद चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों और प्राथमिक अनुमान के आधार पर युवक की मौत अचानक दिल का दौरा (अटैक) पड़ने से होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।







