विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Public Issues Jalaun Orai Uttar Pradesh

रुपयों के विवाद में चाचा पर भतीजे से मारपीट का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

एसपी से शिकायत की जानकारी देती पीड़ित महिला

उरई के जेल रोड पर रुपये के विवाद के बाद मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, पीड़ित पक्ष ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड इलाके में रुपये के विवाद को लेकर चाचा पर अपने भतीजे से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।


पीड़ित महिलाओं के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी ने भतीजे के साथ मारपीट की। साथ ही आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने स्वयं अपना सिर फोड़कर पुलिस में झूठी शिकायत करने का प्रयास किया।


पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।


पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नोट: यह खबर पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

जेल रोड पर मारपीट की घटना का VIDEO

About The Author

Leave a Reply