विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

कोचिंग छात्रों की गुंडागर्दी, साथी छात्र को बेल्ट और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा

जीआईसी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में छात्र से मारपीट का वायरल वीडियो दृश्य

उरई के जीआईसी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में आधा दर्जन छात्रों पर साथी छात्र से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन छात्रों के एक गुट ने अपने ही साथी छात्र को जीआईसी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में ले जाकर लात-घूसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


घटना के दौरान मौजूद छात्रों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।


वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस


वीडियो वायरल होने के बाद उरई कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Reply