विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Kalpi

आधी रात चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, मौरम के अवैध परिवहन में दो वाहन पकड़े

कालपी क्षेत्र में आधी रात मौरम लदे वाहनों की जांच करती प्रशासन, पुलिस, खान विभाग और एआरटीओ की संयुक्त टीम।

कालपी क्षेत्र में संयुक्त टीम ने 23 वाहनों की जांच की। बिना वैध प्रपत्र मौरम ढोते मिले दो वाहनों पर ₹2.21 लाख का जुर्माना लगाया गया।

कालपी(जालौन) : जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जालौन में अवैध खनन, उपखनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध मध्य रात्रि विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य, सीओ कालपी, खान विभाग और एआरटीओ की संयुक्त टीम शामिल रही।


23 वाहनों की जांच, दो पर ऑनलाइन चालान


चेकिंग के दौरान कुल 23 वाहनों की जांच की गई। इनमें मौरम से लदे दो वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र के उपखनिज का परिवहन करते पाए गए। दोनों वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया, जबकि एक वाहन को थाना कदौरा मंडी की अभिरक्षा में दिया गया।


₹2.21 लाख जुर्माना, अभियान रहेगा जारी


खनिज एवं परिवहन विभाग ने दोनों वाहनों पर कुल ₹2.21 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है, जिसकी नियमानुसार वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply