विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

गांधी जयंती पर गढ़ी किशन में दौड़े युवा, अजय ने जीती साइकिल

गढ़ी किशन में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ते युवा प्रतिभागी

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

द्वितीय वर्ष आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से युवाओं ने लिया हिस्सा, दुष्यंत और सचिन सहित अन्य प्रतिभागी भी पुरस्कृत हुए।

आगरा। फतेहाबाद। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को थाना डौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी किशन में द्वितीय वर्ष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र और आसपास के गांवों से पहुंचे युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में जीत हासिल करने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ दयाशंकर प्रधान ने फीता काटकर किया। मोहनपुरा, फतेहाबाद निवासी अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में साइकिल देकर सम्मानित किया गया। आगरा निवासी दुष्यंत द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें मिक्सी दी गई।
वहीं, आगरा निवासी सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें तूफानी पंखा देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा छह अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में मुमताज खान, शिव सिंह, बिल्लू उर्फ विनोद, भूरी सिंह मास्टर, उदल सिंह, ताती खां, शिवकिशन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply