विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में बच्चे संग नदी में कूदने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया

महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द करते पुलिसकर्मी

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद से परेशान थी महिला, पुलिस ने समझाकर मां-बेटे को परिजनों के सुपुर्द किया।

फतेहाबाद (आगरा) : थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला अपने बच्चे के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंच गई। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने महिला को समझाने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:04 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि एक महिला अपने बच्चे के साथ नदी में कूदने जा रही है। सूचना पर डौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान दुर्गेश पत्नी निहाल सिंह, निवासी नगला कांस, वाजिदपुर के रूप में हुई।


पुलिस के अनुसार, महिला का पति पांच भाइयों में से एक है। ससुर देवलाल के नाम जमीन होने के कारण परिवार में मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का प्रयास किया।


पुलिस ने महिला को समझाकर जीवन का महत्व बताया और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद महिला और उसके बच्चे को जेठ तेगचंद और जेठानी सुखदेवी के सुपुर्द कर घर भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता से महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।

About The Author

Leave a Reply