रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़
न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंटों के मामलों में 4 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंटों के मामलों में कार्रवाई करते हुए 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी 13 वारंटियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी थे और उन्हें 4 अक्टूबर 2026 को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी की।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीम ने संबंधित वारंटियों के घरों पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।






