विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, JE समेत तीन पर केस

चकमाली गांव में बिजली का खंभा, जहां करंट उतरने की घटना बताई गई।

रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़

निजामाबाद के चकमाली गांव में 29 सितंबर को 72 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह की करंट लगने से मौत हुई थी।

आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के चकमाली गांव में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 72 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह की मौत के मामले में बिजली विभाग के JE, SDO और SSO समेत संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


घटना 29 सितंबर की है। सुरेंद्र प्रताप सिंह की करंट लगने से मौत के बाद उनके बेटे दीपक सिंह की तहरीर पर निजामाबाद थाने में दत्तात्रेय विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर, एसडीओ, एसएसओ समेत संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


परिजनों का आरोप है कि बिजली के खंभे को हटाने के लिए कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से सुरेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply