रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD
उरई में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तख्तियां–बैनर लेकर नारेबाजी की, ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका
जालौन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की।
सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे का है।






