रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD
कोंच के बस्ती गांव में लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, घायल पूर्व प्रधान ने चार सगे भाइयों पर लगाया आरोप
जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व प्रधान ने गांव के ही चार सगे भाइयों पर विवाद के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पूर्व प्रधान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की जा रही थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव का है।






