विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पूर्व प्रधान घायल

मारपीट के बाद मौके पर मौजूद लोग और ग्रामीण

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

कोंच के बस्ती गांव में लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, घायल पूर्व प्रधान ने चार सगे भाइयों पर लगाया आरोप

जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व प्रधान ने गांव के ही चार सगे भाइयों पर विवाद के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है।


पूर्व प्रधान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की जा रही थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव का है।

About The Author

Leave a Reply