विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

फेसबुक मैसेज से गोली मारने की धमकी, भुता पुलिस ने आरोपित दबोचा

भुता, बरेली, भुता पुलिस, फेसबुक धमकी, गोली मारने की धमकी, सोनू गंगवार, अंकुर गंगवार, गिरफ्तार, रेडमी मोबाइल, बीएनएस, पुलिस कार्रवाईभुता पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित सोनू गंगवार की तस्वीर

रिपोर्ट : तरुण कुमार ( बरेली )

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल रेडमी मोबाइल बरामद किया, न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी

भुता। थाना भुता पुलिस ने फेसबुक के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के कब्जे से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपित की पहचान पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर भजा निवासी सोनू गंगवार के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, गांव खरदाह निवासी अंकुर गंगवार ने एक अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि सोनू गंगवार ने फेसबुक आईडी से मैसेज कर उसे गोली मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 447/2026 के तहत बीएनएस की धारा 61(2), 351(3) में रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान धारा 308(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।


पुलिस के मुताबिक, छह अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोनू गंगवार को गिरधारपुर से पहले सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसकी पैंट की बायीं जेब से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में अंकुर गंगवार को भेजे गए धमकी भरे चैटिंग संदेशों की जांच की गई, हालांकि चैटिंग पहले ही डिलीट की जा चुकी थी।


पुलिस ने आरोपित को छह अक्टूबर की रात 11:15 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply