विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Badaun Uttar Pradesh

बदायूं में अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाने की तैयारी

बदायूं के चित्रांश नगर में नए साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन करतीं एसएसपी अंकिता शर्मा।

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार यादव (ब्यूरो चीफ, बदायूं)

एसएसपी अंकिता शर्मा ने चित्रांश नगर में किया नए थाने का शुभारंभ, साइबर अपराधों की जांच और पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई को मिलेगी गति

बदायूं। बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बदायूं के चित्रांश नगर में नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर थाने का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराधों की जांच को प्रभावी बनाना और आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

उद्घाटन के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं। नया साइबर क्राइम थाना अपराधियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई में मददगार साबित होगा। साथ ही, नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनके डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

नए थाने में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच के लिए तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों और साइबर विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। यहां आधुनिक तकनीकी उपकरणों, फॉरेंसिक टूल्स और डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की मदद से जटिल मामलों की जांच करने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई।

आम नागरिक अपनी साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें सीधे साइबर क्राइम थाने में दर्ज करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर जल्द से जल्द शिकायत करना महत्वपूर्ण है, ताकि संबंधित एजेंसियां समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, साइबर क्राइम थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन, सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट और महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित साइबर क्राइम थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बदायूं के चित्रांश नगर में नए साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन करतीं एसएसपी अंकिता शर्मा।
बदायूं के चित्रांश नगर में नए साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन करतीं एसएसपी अंकिता शर्मा।

About The Author

Leave a Reply