रिपोर्ट : तरूण कुमार ब्यूरो चीफ (बरेली मंडल)
दर्जनों गाड़ियों के काफिले और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे यूसुफ खान, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
बरेली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ने के बाद यूसुफ खान जरी वाला ने 19 साल बाद कांग्रेस में वापसी की है। बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे यूसुफ खान के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूसुफ खान जरी वाला को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। कांग्रेस में वापसी के साथ ही यूसुफ खान जरी वाला ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।
इस अवसर पर उनके साथ शहनवाज खान वारसी, मुनव्वर बेग, जाकिर हुसैन, शेर मोहम्मद, आशिक अली, सईद खां, आर.यू. खान, वकार अली, मोहम्मद सलमान खान और शानू समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया।





