जालौन में सिंचाई विभाग के कर्मचारी का घर के बाहर मिला शव, हत्या का आरोप

0
IMG-20251226-WA0092

मृतक: वीरेंद्र गौतम फाइल फोटो

जालौन(उरई): उरई कोतवाली क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिंचाई विभाग में तैनात एक कर्मचारी का शव घर के बाहर संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान 42 वर्षीय वीरेंद्र गौतम के रूप में हुई है, जो सिंचाई विभाग में रनर के पद पर तैनात थे। सुबह घर के बाहर उनका शव पड़ा देख आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने इस मामले में उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed