🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

0
images (16)

सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा विवाद, मामले की जांच जारी। (सांकेतिक फोटो)

कोंच (जालौन):कोंच क्षेत्र से एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में सीओ परमेश्वर प्रसाद से शिकायत करते हुए पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी, जो कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, ने इंस्टाग्राम पर उसकी चाची के साथ उसकी तस्वीर साझा कर दी। तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र गाना लगाया गया, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।पीड़ित के अनुसार जब उसने इस पोस्ट का विरोध किया तो पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया और उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ उसके घर आई थी और वहां से जेवरात तथा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर चली गई।विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ परमेश्वर प्रसाद ने कैलिया पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed