विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Crime Agra Breaking News Uttar Pradesh

आगरा में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, किशोरी की मौत; 4 घायल

आगरा के निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव में फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

रिपोर्ट कैसे मलिक आगरा

निबोहरा के गढ़ी धर्मजीत गांव में खेत में मिट्टी डालने को लेकर हुआ विवाद, राइफल से फायरिंग का आरोप; आरोपी फरार

आगरा : थाना निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत गांव में खेत में मिट्टी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार बताए जा रहे हैं।


पुलिस घायलों की स्थिति और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply