विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ में सीएनजी वैगनआर में लगी भीषण आग, देखते ही देखते कार जलकर राख

निजामाबाद में आग लगने के बाद पूरी तरह जली वैगनआर कार

निजामाबाद कस्बे में गुरुद्वारा मोड़ के पास देर रात खड़ी कार में अचानक आग लगी, सामान भी जलकर खाक

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बे में गुरुद्वारा मोड़ के पास शनिवार देर रात सीएनजी वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।


जानकारी के अनुसार रसड़ा, बलिया निवासी अरविंद प्रसाद शर्मा अपने मित्र निजामाबाद निवासी श्रीराम विश्वकर्मा की मृत्यु की सूचना के बाद उनके घर अंगना करने देर रात आए थे। उनके साथ मिर्जा हाजीपुरा, मऊ निवासी अनिल कुमार शर्मा भी थे। उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की और अंदर चाय-पानी पीने चले गए। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।


आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। अरविंद प्रसाद शर्मा ने रविवार सुबह बताया कि वह कार चलाकर बलिया से निजामाबाद आए थे। उनका अनुमान है कि वाहन के गर्म होने यानी हीट होने के कारण आग लगी होगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जल गई और उसमें रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि निजामाबाद को तहसील मुख्यालय बने करीब 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां अग्निशमन विभाग का स्थायी कार्यालय और दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि आग लगने की घटनाओं में समय पर दमकल की सुविधा नहीं मिलने से नुकसान बढ़ जाता है। लोगों ने निजामाबाद में स्थायी अग्निशमन केंद्र और दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply