रिपोर्ट : कासिम मलिक आगरा
पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, जताई संवेदना
फतेहाबाद(आगरा) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को फतेहाबाद के गांव नगला देवहंस पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि फतेहाबाद से चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा का 25 सितंबर को निधन हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें कर्मठ और जमीनी नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह भी नगला देवहंस पहुंचे थे। उन्होंने भी दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।






