विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

नानपारा में बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल, दो परिवारों ने बिना नोटिस निर्माण गिराने का लगाया आरोप

मौजा कलवारी में ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण स्थल का दृश्य

रिपोर्ट : राशिद अली ( बहराइच )

पीड़ित परिवारों ने करीब 57 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

रूपईडीहा, बहराइच: तहसील नानपारा क्षेत्र के मौजा कलवारी में निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उनके निर्माण को बिना पूर्व नोटिस, सुनवाई का अवसर दिए और पूरी विधिक प्रक्रिया की जानकारी दिए बिना बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। दो परिवारों ने कुल करीब 57 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।


सेमरी घटही निवासी श्याम बाबू उर्फ शमीम पुत्र पुत्तन का कहना है कि गाटा संख्या 1078/9 में करीब 520 वर्गफुट क्षेत्र में चार कमरे, रसोई और शौचालय-बाथरूम का निर्माण कराया गया था। उनके मुताबिक, इस निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया गया। उन्होंने भवन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई है।


दुर्गापुर कलवारी निवासी फखरुद्दीन पुत्र फहीमुद्दीन ने बताया कि गाटा संख्या 1078/2 में करीब 600 वर्गफुट में बनी दीवार और नींव को भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने इससे करीब 12 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।


पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार को लेकर भी आरोप लगाए हैं। फखरुद्दीन का कहना है कि उन्होंने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत की थी। उनका आरोप है कि निष्पक्ष जांच कराने के बजाय उनके निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पीड़ितों ने ग्राम प्रधान और कुछ राजस्वकर्मियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, लेखपाल शिवकुमार के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतों की जांच करने और ध्वस्तीकरण की वैधानिक प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।

About The Author

Leave a Reply