विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

बरेली रैली में संजय सिंह का दावा, यूपी में 13.37 करोड़ वोटों की चोरी

बरेली के फरीदपुर में रैली को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह

फरीदपुर में आप की जनाक्रोश रैली, सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाया वोट चोरी का आरोप

बरेली के फरीदपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से जनाक्रोश और सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की गई। रैली में आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर बेरोजगारी, अशिक्षा और नौकरियों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। रैली का आयोजन आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जाटव ने किया।


संजय सिंह ने अपने भाषण में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए कहा, “ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी की है।” हालांकि, रैली में लगाए गए इस आरोप के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण पेश नहीं किया।


आप सांसद ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और अशिक्षा को बड़ी समस्या बताते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद किए जा रहे हैं और नौकरियां खत्म हो रही हैं। साथ ही उन्होंने जनता से सत्ता परिवर्तन की अपील की।
सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि इसका फैसला दोनों पार्टियों को करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता भाजपा को हराना होनी चाहिए।

About The Author

Leave a Reply