विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
News Jalaun Kalpi Uttar Pradesh

दुनिया के बाजार में बुंदेलखंड की दस्तक, UPITS-2026 में जालौन के 5 उद्यमी दिखाएंगे दम

गौ-निर्मित उत्पादों के साथ स्वयं सहायता समूह की ओनर राधा पांडेय

कालपी का हाथ कागज, लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित उत्पाद और स्थानीय खाद्य उत्पाद ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने होंगे प्रदर्शित।

कालपी(जालौन) : जालौन अब अपने स्थानीय हुनर और उद्यमिता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। 24 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 में जिले के पांच उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में लगभग 80 देशों के खरीदार और व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है।


जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर उद्योग विभाग स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस बार जालौन की पहचान पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ-साथ नवाचार आधारित उत्पादों के जरिए भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचेगी।


ट्रेड शो में कालपी का प्रसिद्ध हाथ कागज उद्योग प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके अलावा लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित उत्पाद, रसगुल्ला, गुझिया और हाथ कागज से बने विविध उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उद्योग विभाग के अनुसार प्रतिभागियों को निशुल्क स्टॉल और परिवहन पर 75 प्रतिशत तक किराया प्रतिपूर्ति की सुविधा भी दी जाएगी।


यह आयोजन जालौन के उद्यमियों के लिए नए बाजार, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इससे स्थानीय उद्योगों को विस्तार और रोजगार सृजन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

देखें यह तस्वीरें—

गौ-निर्मित उत्पाद
गौ-निर्मित उत्पाद
गौ-निर्मित उत्पाद
गौ-निर्मित उत्पाद
गौ-निर्मित उत्पाद
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शनी के लिए तैयार कालपी का हाथ कागज

About The Author

Leave a Reply