रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा
जनता इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने पोस्टर और नारों के जरिए लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।
आगरा, फतेहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्बे में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सिंह ने मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में एनएसएस स्वयंसेवक हाथों में पोस्टर और स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। उन्होंने “हम सबने ये ठाना है, देश को स्वच्छ बनाना है” और “स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वयंसेवकों ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। रैली के दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।
रैली का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।






