रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा
आशा एवं संगिनियों ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, मांगें पूरी होने तक राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग नहीं करने की बात कही
आगरा। फतेहाबाद : स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अंतर्गत कार्यरत समस्त आशाओं एवं संगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिxश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की जानकारी दी।
आशा एवं संगिनियों ने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सौंपा जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया है कि सोमवार से सभी आशा एवं संगिनी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। इस दौरान उनके द्वारा किसी भी प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया जाएगा। आशा एवं संगिनियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल और ज्ञापन के दौरान बबीता कुमारी आशा, सुमन आशा, रामादेवी आशा, शोहदेई आशा, रजनी आशा, राजकुमारी, सुमन आशा, ममता आशा, उषा देवी संगिनी, सुनीता आशा, अंजली संगिनी, बिरमोदेवी, उर्मिला, मीरा, ममता संगिनी, निरपत संगिनी, रामदुलारी संगिनी, लक्ष्मी, दीपमाला, आशा, ललिता संगिनी, नारवती आशा, सोनी आशा, हेमा आशा, संगीता आशा, राधा देवी आशा, जप्पो देवी आशा सहित सीएचसी फतेहाबाद की सभी आशा एवं संगिनी शामिल रहीं।






