विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान, दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

सांसद राजकुमार चाहर दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर पात्र लोगों को लाभ से जोड़ा जाए।

आगरा, फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को फतेहाबाद ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।


सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गांव-गांव तथा घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लोगों को उनसे जोड़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। 15 मोटराइज्ड साइकिल, 10 ट्राईसाइकिल, पांच एमआर किट, पांच व्हीलचेयर और एक छड़ी दी गई। सांसद ने दिव्यांग लाभार्थियों को अपनी ओर से 200-200 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।


वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 36 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्ञान देवी ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा नेता सोनू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चौधरी किशन पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, बबीता चौहान, योगेश चौहान, अंकित गुप्ता, सभासद निक्की पाराशर, नितिन गुप्ता, मनीष शर्मा, सत्येंद्र यादव और हरि सिंह कर्दम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply