विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 27 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण

फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते प्रशासनिक अधिकारी

रिपोर्ट : तहसील संवाददाता (फतेहाबाद) आगरा

एसडीएम स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक 13 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जिस पर अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश।

आगरा के फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, जिसमें कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।


​प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 13 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा ने शेष सभी लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।


​समाधान दिवस के दौरान निबोहरा के ग्राम बीजला निवासी पूजा नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास रहने के लिए आवास नहीं है। महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सचिव द्वारा लगातार गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को दबा दिया जाता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की है।


​वहीं दूसरी ओर, समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने भी पहुंचकर एक अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


​इस अवसर पर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद और तहसीलदार राजशेखर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply