विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

इटौरिया गांव का मुख्य मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान

भुता के इटौरिया गांव के मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढे और जलभराव।

रिपोर्ट-तरूण कुमार बरेली

बारिश में गड्ढों में भर जाता है पानी और रास्ते में फैल जाता है कीचड़, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की

भुता(बरेली) : इटौरिया गांव का मुख्य मार्ग काफी लंबे समय से खराब पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से पूरे रास्ते पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों को रोजाना रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी गड्ढों से भरे रास्ते पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार बाइक सवार भी गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित विभाग से कई बार मरम्मत और निर्माण की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।


सड़क निर्माण की मांग करने वालों में ओंकार सिंह, रामपाल सिंह, राज सिंह, अमित, वेदराम, रामकुमार, सोमकांत, कुलदीप और मनजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply