विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

नगर विकास मंत्री से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता, संपूर्णानगर, मझगईं और बांकेगंज को नगर पंचायत बनाने का सौंपा ज्ञापन

लखनऊ में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता रवि गुप्ता।

रिपोर्ट-तरूण कुमार बरेली

रवि गुप्ता ने तीनों क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग रखी, मंत्री ने शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजकर कार्रवाई का दिया आश्वासन

पलियाकलां(खीरी) : भाजपा नेता रवि गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संपूर्णानगर, मझगईं और बांकेगंज तथा उनके आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़कर नगर पंचायत बनाने की मांग रखी गई।


रवि गुप्ता ने मंत्री को बताया कि इन क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र नगर पंचायत के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं और नगर पंचायत का दर्जा मिलने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिल सकती है।


रवि गुप्ता के अनुसार, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजकर संबंधित अधिकारियों से आख्या मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।


ज्ञापन में संपूर्णानगर, मझगईं और बांकेगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। यदि प्रस्ताव पर शासन स्तर से मंजूरी मिलती है तो इन क्षेत्रों को नगरीय निकाय का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।


नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग से जुड़े मंत्री हैं।

About The Author

Leave a Reply