विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन: तालाब ओवरफ्लो होने से सरकारी स्कूल में भरा पानी, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

जालौन के पड़री गांव के जलभराव वाले सरकारी स्कूल का परिसर

कोंच विकासखंड के पड़री गांव के जूनियर यूपीएस विद्यालय में चार दिन से भारी जलभराव है, जिसके चलते शिक्षक स्कूल के बाहर ही कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।

कोंच (जालौन) : जालौन जिले के कोंच विकासखंड क्षेत्र के पड़री गांव में प्रशासनिक लापरवाही और जल निकासी की समस्या के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव का तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पिछले चार दिनों से सरकारी जूनियर यूपीएस विद्यालय परिसर में भारी जलभराव बना हुआ है। स्कूल के अंदर पानी भर जाने के कारण बच्चे कक्षाओं के भीतर बैठने में असमर्थ हैं।


​हालात यह हैं कि विद्यालय के शिक्षक स्कूल के बाहर खुले आसमान के नीचे बैठकर ही बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। जलभराव की इस गंभीर समस्या के बीच ही बच्चों ने विद्यालय के बाहर बैठकर शिक्षक दिवस भी मनाया। इस दौरान व्यवस्थाओं से परेशान छात्रों ने अपनी बात रखी।


​छात्र यश ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण उन्हें काफी असुविधा हो रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की बात कही है।


​विद्यालय के हेडमास्टर ने इस पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है और जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

About The Author

Leave a Reply