विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में नवरात्रि पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, 389 मार्गों और प्रमुख देवी मंदिरों पर 24 घंटे CCTV निगरानी

जालौन में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी।

6 राजपत्रित अधिकारियों सहित 1,500 पुलिसकर्मियों और पीएसी की तैनाती, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी; एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

जालौन। नवरात्रि और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले के 389 मार्गों और प्रमुख देवी मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।


एएसपी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 राजपत्रित अधिकारियों, 1,500 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों और पीएसी की तैनाती की जानकारी दी गई है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड, फायर सर्विस, क्राइम ब्रांच और ड्रोन यूनिट को भी लगाया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों से लैस रहेंगे। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन की ओर से सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं और पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है।


एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नवरात्रि शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जालौन में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारी।

About The Author

Leave a Reply