जनता दरबार में ट्राई साइकिल मांगने पहुंची थी श्रुति, डॉक्टर बनने की इच्छा जताने पर डीएम ने कराया स्कूल में दाखिला
जालौन। जिलाधिकारी समीर ने मजदूर की दिव्यांग बेटी श्रुति की शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर सराहनीय पहल की है। कुछ दिन पहले श्रुति अपने पिता के साथ ट्राई साइकिल की मांग लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंची थी। इस दौरान श्रुति ने पढ़-लिखकर डॉक्टर बनने की इच्छा जताई थी।
श्रुति की बात सुनकर डीएम समीर ने उसकी शिक्षा के लिए पहल करते हुए स्कूल में दाखिला कराया और पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई। इस पहल से श्रुति के डॉक्टर बनने के सपने को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
डीएम समीर ने आज स्कूल पहुंचकर श्रुति से मुलाकात की और उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
जिलाधिकारी की इस पहल को जरूरतमंद परिवार की बच्ची की शिक्षा और उसके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







