विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch Public Issues

जरया नाले के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

नरी-पहाड़गांव के जरया नाले के किनारे दिखाई दिया विशालकाय मगरमच्छ।

कोंच तहसील के नरी-पहाड़गांव स्थित जरया नाले के पास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों की भीड़ जुटी, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग।

कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के नरी-पहाड़गांव स्थित जरया नाले के पास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।


कुछ देर घूमने के बाद पानी में लौटा मगरमच्छ


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ कुछ देर तक नाले के किनारे घूमता रहा और फिर वापस पानी में चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एहतियात बरतने की अपील की है।


वन विभाग से कार्रवाई की मांग


ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना देकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply