विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

कस्तूरबा विद्यालय की रसोइया से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल छिनैती का खुलासा करते सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद

कोंच पुलिस ने दाढ़ी नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को दबोचा, छीना गया मोबाइल, जियो सिम, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

कोंच(जालौन) : जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने कस्तूरबा विद्यालय की रसोइया से हुई मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, जियो सिम, 250 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी कोंच नगर के रहने वाले हैं। चेकिंग अभियान के दौरान दाढ़ी नहर पुलिया के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद बरामदगी करते हुए पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की।


कोंच पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply