विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

नवदंपतियों पर पुष्प वर्षा करते जनप्रतिनिधि

उरई की नवीन गल्ला मंडी में आयोजित समारोह में विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों का रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई स्थित नवीन गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। पूरे दिन विवाह स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।


समारोह में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वक्ताओं ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए सामाजिक समरसता की मिसाल बताया।


जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी, 21 हजार रुपये की विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।


समारोह के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

नवीन गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह समारोह में बैठे 714 नवविवाहित जोड़े
नवीन गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह समारोह में बैठे 714 नवविवाहित जोड़े

About The Author

Leave a Reply