जालौन नगर में मीनाक्षी का शव कमरे में मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जालौन: जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में 28 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि मीनाक्षी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि घटना से पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.









