विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

तहसील परिसर में महिला से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप

मारपीट के बाद तहसील परिसर में पहुंची पुलिस टीम

कोंच तहसील में पेशी पर पहुंची महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल, हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच तहसील परिसर में मुकदमे की तारीख पर पेशी के लिए पहुंची एक महिला के साथ मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।


महिला ने अनूप सोनकिया पर लगाए गंभीर आरोप


पीड़ित महिला का आरोप है कि अनूप सोनकिया ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


पुलिस को मौके पर पहुंचता देख आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply