विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Konch Jalaun Uttar Pradesh

पहूज नदी में लापता युवक का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पहूज नदी में नाव से लापता युवक की तलाश करती एनडीआरएफ टीम

जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग में नहाते समय गहरे पानी में लापता हुआ था 28 वर्षीय हरिशंकर कौरव, बढ़े जलस्तर से रेस्क्यू में आ रही दिक्कतें।

कैलिया/कोंच(जालौन) : जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग में पहूज नदी में नहाने गया 28 वर्षीय युवक हरिशंकर कौरव 36 घंटे बाद भी लापता है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय गोताखोर और फ्लड टीम लगातार संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार, हरिशंकर कौरव पहूज नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा और गहराई में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तत्काल खोजबीन शुरू कराई गई।


लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम नाव के माध्यम से नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों और फ्लड टीम की भी मदद ली जा रही है, ताकि संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली जा सके।


रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहूज नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर और गहरा पानी बना हुआ है। तेज बहाव और सीमित दृश्यता के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते अभियान लगातार जारी रखा गया है।


घटना के बाद हरिशंकर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में नदी किनारे मौजूद हैं और युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

पहूज नदी में नाव से लापता युवक की तलाश करती एनडीआरएफ टीम

About The Author

Leave a Reply