विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

उरई में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक

उरई पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

उरई कोतवाली क्षेत्र में बहराइच निवासी 25 वर्षीय कन्हैयालाल का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा।

उरई(जालौन): जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब एक बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय कुछ लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की।


फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जांच के दौरान पुलिस कन्हैयालाल के साथ काम करने वाले साथियों और उसके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और वह किन परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पहुंचा।


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े हुए मृतक के परिजन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े हुए मृतक के परिजन

About The Author

Leave a Reply