विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में भाकियू अराजनैतिक ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धरने की चेतावनी

ज्ञापन देने के दौरान तहसील परिसर में मौजूद किसान संगठन के सदस्य

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

किसानों ने डीएपी-यूरिया की उपलब्धता, जलभराव, कब्जा, किसान दिवस और बिजली समस्या के समाधान की मांग उठाई

आगरा। फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शनिवार को तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र की जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में किसान सरदारी के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


ज्ञापन में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने और किसानों को सोसाइटी पर समय से खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा तहसील परिसर में हर महीने किसान दिवस का दिन निश्चित करने की मांग भी रखी गई।


संगठन ने ग्राम पंचायत नगला हाजी के उपग्राम चर्रपुरा में कई वर्षों से पूरे गांव का पानी किसान के खेत में जाने की समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं, संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल वर्मा की पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।


ग्राम पंचायत चमरोली में नाली का पानी खेतों में भरने से फसल बर्बाद होने की समस्या और बिजली की समस्या के समाधान की मांग भी की गई। संगठन ने इन पांच सूत्रीय मांगों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।


ज्ञापन के दौरान अवधेश ठाकुर, बबलू, रामलाल वर्मा, वासुदेव, मुन्नालाल, अशोक कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply