विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Madogarh

10 साल से बेटे को बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप, मां ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

रामपुरा थाने में शिकायत की जानकारी देती कुसमा देवी

रामपुरा थाना क्षेत्र में महिला ने दबंग पर बेटे को बंधक बनाकर बिना मजदूरी काम कराने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

रामपुरा(जालौन) : जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने बेटे को कथित बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता कुसमा देवी ने आरोप लगाया कि उसका बेटा पिछले करीब 10 वर्षों से एक दबंग के यहां बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है।


महिला का कहना है कि उसके बेटे से लगातार मजदूरी कराई गई, लेकिन वर्षों से उसे मेहनताना नहीं दिया गया। आरोप है कि उसे दबाव और बंधन में रखकर काम कराया जाता रहा।


कुसमा देवी थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर बेटे को मुक्त कराने तथा आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply