🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

लखनऊ में इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत, पुलिस विभाग में शोक

0
IMG-20260103-WA0005

मृतक आलोक दुबे की फाइल फोटो

कोंच (जालौन): कोंच कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि कांस्टेबल लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के जलालपुर बिबियां निवासी आलोक दुबे (32) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और 6 अगस्त 2022 से कोंच कोतवाली में तैनात थे। बीमारी के चलते वह करीब एक माह पहले पांच दिन की छुट्टी लेकर इलाज कराने गए थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान 2 जनवरी की रात आलोक दुबे ने दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना उनके साले जितेंद्र द्वारा कोंच कोतवाली को दी गई। जवान कांस्टेबल की असमय मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। बताया गया कि आलोक अपने पीछे दो छोटे बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local & Police Sources

लखनऊ में इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत, पुलिस विभाग में शोक news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed