विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Orai Public Issues Uttar Pradesh

सूने मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

इंद्रा नगर में चोरी के बाद टूटी अलमारी और बिखरा सामान

उरई के इंद्रा नगर में गृहस्वामी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट, कमरों और अलमारी के ताले तोड़े; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कुइया रोड के इंद्रा नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मुख्य गेट, कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा 32 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी जब अपने मकान पर पहुंचे तो मुख्य गेट और घर के अंदर के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नकदी गायब थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।


पीड़िता भावना ने बताया कि चोर घर में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

इंद्रा नगर में चोरी की जानकारी देती पीड़िता
इंद्रा नगर में चोरी की जानकारी देती पीड़िता

About The Author

Leave a Reply