विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जालौन: मानसिक स्थिति ठीक न होने पर 55 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

जालौन के उरई स्थित इंद्रा नगर की घटनास्थल गली और मकान

उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर में देर रात एक अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगा ली, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत।

उरई (जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान इंद्रा नगर निवासी 55 वर्षीय संतोष वर्मा के रूप में हुई है।


​परिजनों के मुताबिक, संतोष वर्मा लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। बताया गया कि उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह काफी समय से परेशान रहते थे और देर रात उन्होंने घर के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।


​घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन संतोष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


​मृतक के भतीजे रामखिलावन ने बताया कि उनके चाचा लंबे समय से बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। संतोष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनके चारों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना से इंद्रा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

About The Author

Leave a Reply