विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Crime Jalaun Uttar Pradesh

दलित महिला ने अवैध कब्जे और जातिसूचक गाली-गलौज का लगाया आरोप, VIDEO वायरल

शिकायत की जानकारी देती पीड़िता प्रियंका

जालौन के मऊ कनार गांव की महिला ने एसपी से शिकायत कर SC/ST एक्ट में एफआईआर, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

सिरसाकलार(जालौन) : जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ कनार में एक दलित महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर के सामने अवैध कब्जे का प्रयास, जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।जालौन

पीड़िता प्रियंका के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रामनरेश, राहुल, आकाश, विकास और सरबिन्द सिंह कथित तौर पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बल लेकर उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गड्ढे खोदकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।


महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का दावा है कि उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है, जिसमें कथित तौर पर कब्जे का प्रयास दिखाई देता है।


शिकायत में सिरसाकलार थाना पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज न करने और मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने एसपी से SC/ST एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


नोट: यह मामला पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply