विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, 6 बहनों की जिंदगी पर संकट

सींगपुरा गांव में कच्चे मकान के बाहर खड़ी छह नाबालिग बहनें

जालौन के सींगपुरा गांव में कच्चे मकान में रह रहीं छह सगी नाबालिग बहनों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

जालौन : जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव में छह सगी नाबालिग बहनों की जिंदगी संघर्ष और बेबसी के बीच गुजर रही है। माता-पिता के निधन के बाद सभी बहनें अपनी दादी के सहारे रह रही थीं, लेकिन अब दादी के भी गुजर जाने से मासूम बच्चियां पूरी तरह बेसहारा हो गई हैं।


ग्रामीणों के अनुसार, छह बहनें लंबे समय से गांव के एक कच्चे मकान में रहकर किसी तरह जीवनयापन कर रही थीं। परिवार का कोई स्थायी सहारा नहीं होने से उनके सामने भोजन, शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिम्मेदारी उठाने के बजाय कई रिश्तेदार उनसे दूरी बनाए हुए हैं।


इसी बीच बहनों में से एक नाबालिग अंजली ने वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन से मदद की अपील की है। वायरल वीडियो में वह अपनी बहनों की स्थिति बताते हुए रहने, पढ़ाई और भरण-पोषण के लिए सहायता की गुहार लगाती दिखाई दे रही है।


ग्रामीणों ने भी बच्चियों की हालत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन और समाज से मदद की मांग की है। गांव में इस मार्मिक घटना के बाद लोगों में संवेदना का माहौल है और स्थानीय लोग इन छह बहनों के लिए शीघ्र सहायता की उम्मीद जता रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply