विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जिलाबदर आरोपी समेत दो गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और अवैध छुरी बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

रेंढ़र थाना पुलिस ने मानपुरा नहर पुलिया के पास कार्रवाई कर जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को दबोचा।

रेंढर(जालौन) : जालौन की रेंढ़र थाना पुलिस ने मानपुरा नहर पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान जिलाबदर आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, पवन गुर्जर के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में कार्रवाई की गई।


वहीं दूसरे आरोपी ब्रजेन्द्र कुमार को एक अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।


आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद रेंढ़र थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

About The Author

Leave a Reply