रिपोर्ट : दीपक कुमार (मुरादाबाद)
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेंद्र कुमार ने बच्चों को अच्छे-बुरे स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
मुरादाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आशियाना कॉलोनी स्थित RRK स्कूल में पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेंद्र कुमार रहे।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी। बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में सतर्क रहने और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता ली जा सकती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले ऐसे कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं।






