विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

कैसरगंज में युवक की मौत पर हंगामा, हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप

हाईवे पर युवक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण और परिजन

रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच

परिजनों ने डूबने से मौत की बात से इनकार किया, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही।

कैसरगंज : बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़िया नंबर-1 में बीते दिनों एनडीआरएफ टीम द्वारा बरामद किए गए युवक के शव को लेकर रविवार देर शाम बर्खुद्वापुर के पास हाईवे पर परिजनों ने हंगामा किया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत डूबने से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव और थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय भारी पुलिस बल तथा एक बटालियन पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों द्वारा युवक की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया गया है।

About The Author

Leave a Reply