विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ में बकरी चोरी गिरोह के सदस्य से मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा बरामद तमंचा कारतूस नकदी और दोपहिया वाहन

रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़

सिधारी पुलिस ने आसिफ को पकड़ा, अवैध तमंचा, कारतूस, ₹1,560 नकद और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया।

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आसिफ के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, मिसफायर कारतूस, चोरी की बकरी बेचने से मिले ₹1,560 और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर सिधारी क्षेत्र के दौलतपुर से दो बकरी, समेंदा से एक बकरी और जीयनपुर क्षेत्र के बैरियाडिह से तीन बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सदस्य बताए जा रहे कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर, थाना जीयनपुर मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आसिफ के खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि फरार कलीम के खिलाफ 38 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। सिधारी थाने पर आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply